डिजाइनर रोहित बल को दिल का दौरा
उनके निकटवर्ती सूत्र ने बताया कि 42 वर्षीय बल को उनके डिफेंस कॉलोनी स्थित आवास पर दिल का दौरा पड़ा। पहले उन्हें सफदरजंग इनक्लेव के आशलोक अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में उन्हें गुड़गांव के मेदांता मेडिसिटी में भर्ती कराया गया।
सूत्र ने बताया, "बल के परिवार के सभी सदस्य उनके साथ मौजूद हैं।" उल्लेखनीय है कि फैशन जगत में बल को 'गुड्डा' के नाम से जाना जाता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications