बड़े पैमाने पर पायरेटेड सीडी जब्त, 11 गिरफ्तार
चण्डीगढ़, 24 फरवरी (आईएएनएस)। पुलिस ने चण्डीगढ़, भटिंडा, बटाला, लुधियाना और अमृतसर शहरों में छापा मारकर बड़े पैमाने पर पायरेटेड सीडी जब्त कर इस सिलसिले में 11 लोगों का गिरफ्तार कर लिया।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि भारतीय संगीत उद्योग (आईएमआई) के गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। छापे में मेमोरी कार्ड, 11 कंप्यूटर, डीवीडी राइटर्स और पेन ड्राइव के साथ ही सीडी और डीवीडी जब्त किया गया।
संगीत से जुड़े 142 कंपनियों के संघ 'आईएमआई' के महासचिव सेवियो डिसूजा ने पत्रकारों से कहा, "हम संगीत की चोरी (पायरेसी) के खिलाफ लड़ाई के लिए प्रतिबद्ध हैं और वर्ष 2010 तक अच्छे परिणाम मिलने सुनिश्चत हैं। पायरेसी की वजह से भारतीय संगीत उद्योग को भारी नुकसान उठाना पड़ जा रहा है, इससे न केवल लाइसेंसधारी निमार्ताओं के वाणिज्यिक हित प्रभावित हो रहे हैं बल्कि इससे देश का आर्थिक और सामाजिक ढांचा भी प्रभावित हो रहा है।"
उन्होंने ने बताया, "पायरेसी की वजह से भारतीय संगीत उद्योग को सालाना 600 करोड़ रुपये का घाटा होता है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications