मकान ढहने से 4 लोगों की मौत
भुवनेश्वर, 24 फरवरी (आईएएनएस)। उड़ीसा में बुधवार को आए तेज आंधी-तूफान के कारण एक मकान ढह जाने से एक परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। मृतकों में दंपति सहित उनके दो बच्चे शामिल हैं।
एक पुलिस अधिकारी एस.नायक ने आईएएनएस को बताया कि यह दुर्घटना भुवनेश्वर से लगभग 250 किलोमीटर दूर उड़ीसा के तटीय जिले बालासोर के शेख सराय गांव में हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications