रेल बजट : कैंसर मरीजों, फिल्म तकनीशियनों, संवाददाताओं को रियायत
ममता ने कैंसर रोगियों के लिए वातानुकूलित तृतीय श्रेणी एवं शयनयान श्रेणी में रियायत को बढ़ाकर 100 प्रतिशत तक करने की घोषणा की। इसके अलावा कैंसर रोगियों के साथ उनके इलाज के लिए जाने वाले परिचारकों के लिए तृतीय वातानुकूलन और शयनयान श्रेणी में 75 प्रतिशत रियायत की भी घोषणा की गई है।
उन्होंने क्षेत्रीय फिल्म उद्योग के तकनीशियनों के लिए द्वितीय शयनयान श्रेणी में 75 प्रतिशत और राजधानी, शताब्दी और जन शताब्दी सहित सभी रेलगाड़ियों की प्रथम श्रेणी, वातानुकूलित कुर्सीयान, वातनुकूलित तृतीय श्रेणी और वातानुकूलित द्वित्तीय श्रेणी में 50 प्रतिशत की रियायत की घोषणा की।
उन्होंने कहा, "प्रेस संवाददाताओं, जिन्हें वर्तमान में पत्नी या पति के साथ यात्रा करने पर वर्ष में एक बार 50 प्रतिशत की रियायत दी जाती है, अब उन संवाददाताओं, जिनकी पत्नी या पति नहीं हैं, के सहचर और 18 वर्ष तक के आश्रित बच्चों को वर्ष में एक बार यह रियायत दी जाएगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications