झारखण्ड में 2 शक्तिशाली बारूदी सुरंग निष्क्रिय
एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और पुलिसकर्मियों की एक टीम ने 25 किलोग्राम वजन की दो शक्तिशाली सुरंगों का पता लगाया। बाद में दोनों सुरंगों को निष्प्रभावी कर दिया गया।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि बोकारो जिले में पिलपिलो के समीप एक सड़क के किनारे बारूदी सुरंगें बिछाई गई थीं।
पुलिस अधिकारी के मुताबिक यदि नक्सलियों द्वारा इस बारूदी सुरंगों का विस्फोट किया जाता तो बहुत बड़ी क्षति हो सकती थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications