सचिन तेंदुलकर पर हम सबको गर्व है: शीला दीक्षित
नई दिल्ली, 24 फरवरी (आईएएनएस)। दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच ग्वालियर में चल रहे दूसरे एकदिवसीय मैच में नाबाद दोहरा शतक जड़ने वाले भारतीय टीम के मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को बधाई देते हुए कहा है कि सचिन पर हम सबको गर्व है।
मुख्यमंत्री ने कहा सचिन पर हम सबको गर्व है। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के साथ खेलते हुए शानदार पारी खेली। हमें विश्वास है कि वह अधिक से अधिक विश्व रिकॉर्ड बनाते रहेंगे। बुधवार को उनके द्वारा खेली गई पारी हमेशा याद रखी जाएगी।
गौरतलब है कि सचिन ने बुधवार को ग्वालियर में दक्षिण अफ्रीका के साथ चल रहे एकदिवसीय मैच में 200 रनों की नाबाद पारी खेली है। सचिन तेंदुलकर एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैचों में ऐसा कारनामा करने वाले पहले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications