रेल बजट : निवेश को मंजूरी देने के लिए कार्यदल गठित होगा

वर्ष 2010-11 का रेल बजट पेश करते हुए ममता ने कहा, "100 दिनों के भीतर निवेश संबंधी मामलों को मंजूरी देने करने के लिए एक कार्यदल गठित किया जाएगा। हमारी नीति सरल, सुगम और निवेश के अनुकूल होगी। निजी पूंजी से अवसंरचना सृजित करने से सभी के लिए धन का सृजन होगा और हम एक मानदण्ड स्थापित कर सकेंगे।"

रेल मंत्री ने कहा, "कभी-कभी उन्हें (निवेशकों) समस्याओं का सामना करना पड़ता है। वे निवेश करने के लिए इच्छुक हैं, परन्तु उनके प्रस्ताव 'एक नकारात्मक ²ष्टिकोण' के चलते अनुचित रूप से विलम्बित कर दिए जाते हैं। प्रशासनिक तथा कार्यप्रणाली में बाहरी या आंतरिक रूप से विलम्ब अवश्य होता है, जिसके चलते संभावित निवेशक निरुत्साह हो जाते हैं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+