'शिशु के हत्यारों को 48 घंटे में गिरफ्तार कर लिया जाएगा'
कानून एवं संसदीय मामलों के मंत्री अली मोहम्मद सागर ने राज्य विधानसभा में कहा कि जिन लोगों द्वारा किए गए पथराव के कारण बारामूला के चकला में सोमवार को इरफान की मौत हुई थी, उनकी पहचान कर ली गई है।
सागर ने कहा, "दो दिनों के भीतर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।"
सागर ने कहा कि बारामूला पुलिस थाने में एक प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है और मामले की जांच शुरू हो गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications