एसडीएम ने लिपिक को मारा थप्पड़, जांच के आदेश
नगरपालिका कार्यालय में लिपिक जियाउल्ला ने आरोप लगाया है कि मंगलवार शाम एसडीएम रमेश चंद्रा ने उनसे कुछ फाइलें मंगवाईं थी, जिसे लाने में देर हो जाने पर उन्होंने थप्पड़ मारा। इस बीच कुछ कर्मचारी उन्हें बचाने पहुंचे तो उन्हें भी एसडीएम ने गालियां दीं।
लिपिक के साथ हुई बदसलूकी से पालिका कर्मचारियों में रोष फैल गया है। एसडीएम के निलंबन की मांग को लेकर कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। दूसरे विभाग के कर्मचारी भी उन्हें समर्थन दे रहे हैं।
बिजनौर के अपर जिलाधिकारी एस. पी. तिवारी ने बुधवार को संवादाताओं को बताया कि जिला प्रशासन की तरफ से घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। जांच में आरोप सही पाए जाने पर एसडीएम के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।
जांच का आदेश देने के बाद जिला प्रशासन ने कर्मचारियों से हड़ताल खत्म करने की अपील की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications