रेल बजट : लालू ने कहा, कुछ भी नया नहीं
नई दिल्ली, 24 फरवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष व पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद ने रेल मंत्री ममता बनर्जी द्वारा बुधवार को पेश किए गए वर्ष 2010-11 के रेल बजट की आलोचना करते हुए कहा कि इसमें कुछ भी नया नहीं है।
लालू ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, "रेलवे अब पीछे जा रहा है। इस बजट में कुछ भी नया नहीं है। यह सर्वेक्षण बजट है।"
लालू ने अपने कार्यकाल के दौरान रेलवे के प्रदर्शन पर श्वेत पत्र लाने वाली रेल मंत्री को आड़े हाथों लेते हुए लालू ने कहा, "अकाउंटिंग सिस्टम पर उन्होंने ऊंगली उठाई था। मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि क्या उन्होंने उस अकाउंटिंग सिस्टम को बदला है या उसी का अनुसरण कर रही हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications