संयुक्त राष्ट्र जलवायु पैनल प्रमुख के लिए भारतीय का समर्थन
रमेश ने बुधवार को कहा कि चीन पहले ही इस उम्मीदवारी का समर्थन कर चुका है।
उन्होंने कहा, "यूएनएफसीसी के कार्यकारी सचिव के लिए विजय शर्मा हमारे आधिकारिक उम्मीदवार हैं। मंैने सोमवार को संयुक्त राष्ट्र के साथ बीएएसआईसी (ब्राजील, दक्षिण अफ्रीका, भारत और चीन) को भी इस संबंध में पत्र लिखा है। चीन से हमें पहले ही समर्थन प्राप्त हो चुका है।"
रमेश ने कहा, अब इस पद के विकासशील देश के पास जाने का समय आ गया है।
उन्होंने कहा, "अब तक तीन सचिव विकसित देशों से रह चुके हैं। विजय शर्मा के पास यूएनएफसीसी के साथ काम करने का लंबा अनुभव है।"
उल्लेखनीय है कि यूएनएफसीसी के मौजूदा कार्यकारी सचिव यो डे बोयर नौ फरवरी को अपने इस्तीफे की घोषणा कर चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications