बीटी बैंगन पर रोक बरकरार रहेगी : रमेश

नई दिल्ली, 24 फरवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ बीटी बैंगन के विवादास्पद मुद्दे पर अपनी बैठक के चंद घंटे पूर्व पर्यावरण मंत्री जयराम रमेश ने कहा कि जीन परिवर्धित बीटी बैंगन की व्यावसायिक खेती पर रोक बरकरार रहेगी।

मनमोहन सिंह, जयराम रमेश, कृषि मंत्री शरद पवार और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री पृथ्वीराज चव्हाण के साथ इस मुद्दे पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करेंगे। पवार और चव्हाण ने बीटी बैंगन की व्यावसायिक खेती की मंजूरी न देने के रमेश के रुख का विरोध किया है।

इंडियन वूमेन्स प्रेस कॉर्प्स में एक बातचीत के दौरान रमेश ने संवाददाताओं को बताया, "कृषि मंत्री शरद पवार ने जीएम फसलों के भविष्य पर प्रधानमंत्री को छह पृष्ठों का एक पत्र लिखा है। मैं समझता हूं कि आज शाम की बैठक उसी पर चर्चा के लिए बुलाई गई है। बैठक का परिणाम क्या होगा, मैं नहीं जानता। लेकिन इतना जानता हूं कि बीटी बैंगन पर रोक बरकरार रहेगी।"

उन्होंने कहा कि बैठक में उनका रुख यह रहेगा कि इस अनिश्चितकालीन रोक की अवधि का इस्तेमाल "नियमन के लिए एक संस्थानिक प्रक्रिया लागू करने, इस मुद्दे पर एक टिकाऊ राजनीतिक सहमति बनाने तथा सही ढंग से एक वैज्ञानिक सहमति बनाने के लिए किया जाएगा।"

रमेश ने कहा कि उनके द्वारा नौ फरवरी को लगाई गई रोक का अर्थ न तो सशर्त स्वीकारोक्ति है और न प्रतिबंध ही।

रमेश ने कहा, "हम धर्य रखें, क्योंकि व्यावसायिक बीटी फसल की मंजूरी के लिए कम से कम तीन वर्षो तक तो कोई भी आवेदन सामने नहीं आने वाला है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+