पाकिस्तान में ड्रोन हमले में 5 आतंकवादियों की मौत
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार यह हमला उत्तरी वजीरिस्तान जिले के दांडे दरपाखेल गांव में किया गया। माना जा रहा है कि आतंकवादियों के इस मजबूत गढ़ में अमेरिका और नाटो सैनिकों द्वारा यह हमला किया गया।
एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि एक संदिग्ध स्थल पर दो मिसाइलें दागी गईं जिसमें पांच आतंकवादी मारे गए और दो घायल हो गए।
गौरतलब है कि क्षेत्र में इसी तरह का हमला महीने के शुरू में किया गया था जिसमें अफगान-तालिबान के एक वरिष्ठ नेता सिराजुद्दीन हक्कानी के भाई की मौत हो गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications