अलग-अलग एजेंडों के साथ भारत-पाकिस्तान के बीच होगी वार्ता

पाकिस्तान के विदेश सचिव सलमान बशीर पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ बुधवार को नई दिल्ली पहुंच रहे हैं। वह यहां विदेश सचिव निरूपमा राव के साथ गुरुवार को बातचीत करेंगे।

सरकार के एक सूत्र ने कहा, "भारत खुले दिमाग से बातचीत करने जा रहा है लेकिन वह मुंबई हमले के बाद पैदा हुए अविश्वास के हालात द्वारा थोपी गई सीमाओं के प्रति पूरी तरह सचेत है।"

सूत्र ने कहा, "नई दिल्ली इस मामले की जटिलताओं से पूरी तरह वाकिफ है, फिर भी इस अवसर का लाभ उठा कर माहौल को यथासंभव अनुकूल बनाने की कोशिश की जाएगी और भविष्य की बातचीत की संभावनाओं की दिशा में यहां तक कि कोई छोटा भी कदम पहले खुद से बढ़ाया जाएगा।"

पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल में बशीर के अलावा दक्षिण एशिया डिविजन के निदेशक अफरासियाब, पाकिस्तानी उच्चायुक्त शाहिद मलिक, पाकिस्तान के विदेश विभाग के प्रवक्ता अब्दुल बासित और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।

भारतीय दल में पाकिस्तानी मामलों के प्रभारी संयुक्त सचिव वाई.के.सिन्हा, इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायुक्त शरत सभरवाल और विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विष्णु प्रकाश शामिल होंगे।

प्रतिनिधिमंडल स्तर की यह बातचीत गुरुवार को कम से कम दो घंटे तक चलेगी।

पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार शिवशंकर मेनन से मुलाकात करेगा। यह प्रतिनिधिमंडलशुक्रवार की सुबह विदेश मंत्री एस.एम.कृष्णा से भी मुलाकात करेगा और उसके बाद इस्लामाबाद के लिए रवाना हो जाएगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+