आतंकवादियों के साथ लड़ाई में शहीद हुए कैप्टन : सेना
उल्लेखनीय है कि मंगलवार सुबह शुरू से देर रात चली मुठभेड़ के दौरान कैप्टन देविंदर सिंह जास, पैराट्रूपर इम्तियाज अहमद और नायक सेल्वा कुमार शहीद हो गए।
कई घंटे तक चली गोलीबारी में पांच आतंकवादी मारे गए थे जबकि एक नागरिक भी जख्मी हो गया था।
ये आतंकवादी श्रीनगर से 54 किलोमीटर दूर सोपोर के चिंकीपोरा इलाके के कई घरों में छिपे थे।
सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, "कुछ संदिग्ध गतिविधियों की आशंका के बाद उन्हें पहचान बताने के लिए कहा गया। इस आतंकवादियों ने ग्रेनेड फेंका और गोलीबारी करने लगे। इसी मुठभेड़ में कैप्टन जास को सीने के दाहिने हिस्से में गोली लगी और उनकी मौत हो गई।"
ऐसी अफवाहें थीं कि कैप्टन को आतंकवादियों ने पकड़ लिया था और बाद में मार दिया। लेकिन पुलिस और सेना के अधिकारियों ने कहा कि कैप्टन जास आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए।
गोलीबारी से क्षतिग्रस्त हुए मकान के मलबे से बुधवार को आतंकवादियों के शव बरामद किए गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications