महंगाई के मुद्दे पर राज्यसभा की कार्यवाही दूसरे दिन भी स्थगित (लीड-1)

नई दिल्ली, 24 फरवरी (आईएएनएस)। आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि के मसले पर चर्चा कराने की विपक्ष की मांग और हंगामे के चलते राज्यसभा की कार्यवाही लगातार दूसरे दिन बुधवार को भी स्थगित करनी पड़ी।

विपक्ष इस मुद्दे पर उस नियम के अधीन चर्चा कराने की मांग कर रहा है जिसमें मतदान का प्रावधान है।

सदन की बैठक सुबह 11 बजे शुरू होते ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एस.एस.अहलूवालिया और अन्य सदस्यों ने इस मसले पर नियम 167 और 168 के तहत चर्चा कराने की मांग की जबकि सरकार इस मसले पर अल्पकालिक चर्चा कराना चाहती थी।

सभापति हामिद अंसारी ने प्रश्नकाल सुचारु रूप से चलने देने की बार-बार अपील की जिसका कोई असर नहीं हुआ। संसदीय कार्य मंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने जोर दिया कि सरकार ने इस मसले पर सोमवार को ही अल्पकालिक चर्चा कराने की मांग स्वीकार कर ली है।

चव्हाण ने कहा, "हम चर्चा के लिए तैयार हैं। प्रश्नकाल स्थगित कर चर्चा अभी होने दीजिए।"

विपक्ष के रुख में कोई बदलाव न देख सभापति ने सदन की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित कर दी।

दोबारा कार्यवाही शुरू होने पर भी विपक्षी सदस्यों का हंगामा जारी रहा। इस बीच दो बजे तक कार्यवाही स्थगित करने की घोषणा से पहले उप-सभापति के. रहमान खान ने आधिकारिक कागजात पेश करने को कहा।

जब दो बजे कार्यवाही फिर शुरू हुई तो एस.एस.अहलूवालिया ने एक बार फिर नियम 167 और 168 के तहत चर्चा कराने की मांग उठायी। इस पर खान ने सदन को आधे घंटे के लिए स्थगित कर दिया।

राज्यसभा की कार्यवाही जब 2.30 बजे फिर शुरू हुई तो हंगामा कुछ कम हुआ और खान ने रेल मंत्री ममता बनर्जी को रेल बजट 2010-11 के कागजात सदन पटल पर रखने को कहा। इसके बाद सदन की कार्यवाही को गुरुवार 11.00 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+