हिमाचल प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री की पत्नी का निधन
परमार परिवार के एक सदस्य ने बताया कि इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में मंगलवार को सत्यवती का निधन हो गया। स्वास्थ्य खराब होने पर उन्हें सोमवार को अस्पताल में दाखिल कराया गया था।
उल्लेखनीय है कि सत्यवती परमार वर्ष 1968 से 1974 तक राज्यसभा की सदस्य रहीं। सत्यवती परमार दिवंगत यशवंत सिंह परमार की दूसरी पत्नी थीं। कांग्रेसी नेता और हिमाचल प्रदेश के चार बार मुख्यमंत्री रहे यशवंत सिंह परमार का वर्ष 1980 में निधन हुआ था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications