रेल बजट : हावड़ा में रवींद्र और बोलपुर में गीतांजलि संग्रहालय खुलेगा
बनर्जी ने कहा, "यह बोर्ड रेल से संबंधित गतिविधियों के समन्वय और पर्यवेक्षण के लिए उत्तरदायी होगा। वर्ष 2010 कविगुरु रवींद्रनाथ ठाकुर के 150वें जन्मोत्सव का वर्ष है। उनके सम्मान में हावड़ा में रवींद्र संग्रहालय और बोलपुर में गीतांजलि संग्रहालय की स्थापना की जाएगी। शांतिनिकेतन की वास्तुकला से प्रेरणा के आधार बोलपुर स्टेशन को भी नया रूप दिया जाएगा।"
उन्होंने कहा कि संस्कृति के संवर्धन के लिए नवीनतम अवसंरचनात्मक सुविधाएं मुहैया कराने के लिए हवड़ा में प्रदर्शनकारी कला और एक संगीत अकादमी सहित शंभु मित्रा सांस्कृतिक परिसर स्थापित किए जाएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications