रेल बजट : भाजपा ने कहा, इसमें न तो दृष्टि है और न ही नीति

नई दिल्ली, 24 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रेल मंत्री ममता बनर्जी द्वारा बुधवार को पेश किए वर्ष 2010-11 के रेल बजट की आलोचना करते हुए कहा है कि इस बजट में न तो जवाबदेही है और नही कोई ऐसा वादा किया गया है, जिसका कि वह इस वर्ष निर्वाह करेंगी।

भाजपा संसदीय दल की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, "भारतीय रेल के विस्तार के बारे में इस बजट में न तो कोई व्यापक दृष्टि है और न ही कोई नीति।"

बयान में कहा गया कि ममता ने वर्ष 2009-10 के बजट में कई लोकलुभावन वादे किए थे लेकिन कोई भी वादा पूरा करने में वह विफल रहीं। "गत वर्ष प्रधानमंत्री ने रेल को एक आनंदमयी अनुभव बनाने का वायदा किया था लेकिन वर्ष भर में ऐसा कुछ भी नहीं किया गया। रेल मंत्री का फोकस उन क्षेत्रों पर है जो रेलवे के मुख्य क्रियाकलापों का हिस्सा नहीं है। रेलवे जैसी भी है, उसी तरह चलती रहेगी।"

पार्टी ने ममता द्वारा रेल मंत्रालय का कामकाज पश्चिम बंगाल से चलाए जाने पर भी चुटकी ली है। पार्टी की ओर से जारी बयान में कहा गया, "यह स्पष्ट नहीं है कि रेल मंत्री प्रधानमंत्री या फिर उनकी मंत्रिपरिषद के प्रति जवाबदेह है या नहीं। एक अलग दुनिया में रहकर उनका कार्य करना जारी है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+