एसएमएस से मिलेगी आरक्षण और रेलगाड़ी की स्थिति की सूचना

नई दिल्ली, 24 फरवरी (आईएएनएस)। विमान सेवाओं की तरह ही भारतीय रेलवे भी जल्दी ही अपने यात्रियों तक रेलगाड़ियों में सीट आरक्षण और उनके सही समय की जानकारी एसएमएस के जरिए पहुंचाएगा।

रेल मंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को अपने बजट भाषण में कहा कि उनका मंत्रालय यात्रियों की संतुष्टि के लिए कई नई शुरुआत कर रहा है। इनमें यात्रियों को आरक्षण स्थिति और रेलगाड़ी के सही समय की जानकारी एसएमएस के जरिए देने की सुविधा शामिल है। एसएमएस के जरिए माल की ढुलाई करने वाले डिब्बों के पहुंचने के सही समय की जानकारी भी दी जाएगी।

रेलवे की ओर से सरकारी चिकित्सा कॉलेज अस्पतालों, उच्च न्यायालयों, जिला अदालतों, विश्वविद्यालय परिसरों, आई टी केंद्रों, भारतीय प्रौद्योगिकी केंद्रों और भारतीय प्रबंधन संस्थानों में भी मोबाइल वैन के जरिए ई-टिकट की व्यवस्था करने का प्रस्ताव रखा गया है।

राज्य सरकारों व निजी सहयोग से जिला मुख्यालयों और ग्राम पंचायतों पर भी टिकट केंद्र शुरू किए जाएंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+