सड़क हादसे में 5 की मौत, 30 घायल
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर करीब दो बजे भोपाल से बैतूल जा रही बस और नागपुर से भोपाल की ओर आ रही बस के बीच इटारसी थाना क्षेत्र के कुअंरखेड़ा गांव के समीप आमने-सामने टक्कर हो गई।
इस हादसे में पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं। घायलों को होशंगाबाद और इटारसी स्थित अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications