रेल बजट : ममता ने बंगाल का अपमान न करने को कहा

ममता ने कहा, "बंगाल को उसका हिस्सा मिलेगा और अन्य राज्यों को भी उनका हिस्सा मिलेगा। मैंने किसी दूसरे राज्य के हिस्से में कटौती नहीं की है।"

रेल मंत्री ने स्वीकार किया कि पश्चिम बंगाल के साथ उनकी संवेदनाएं जुड़ी हैं। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल को उसकी हिस्सेदारी देने के मामले में वह बाधा नहीं बन सकतीं।

उल्लेखनीय है कि लोकसभा में बजट पेश करने के दौरान भी पश्चिम बंगाल को अधिक तव्वजो दिए जाने के लिए ममता को सदस्यों के गुस्से का सामना करना पड़ा।

उन्होंने सदस्यों के इस गुस्से का जवाब कुछ इस अंदाज में दिया, "अगर आप चिल्लाएंगे तो मैं अपना भाषण बंद कर दूंगी।"

एक समय तो ममता ने यहां तक कह डाला, "अगर आप नहीं सुनेंगे तो मैं आपके हिस्से में कटौती कर दूंगी।"

रेलवे परियोजनाओं को अपने राज्य को न मिलने पर विरोध कर रहे सांसदों को ममता ने यह जवाब दिया, "मैं भी इंसान हूं और सभी की अपेक्षाओं को पूरा नहीं कर सकती।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+