दिल्ली से आए विमान से दवा की खेप जब्त
एक पुलिस अधिकारी सिद्धार्थ शंकर कर ने बताया कि सूचना के आधार पर नई दिल्ली से गुवाहाटी होकर अगरतला पहुंचने वाले निजी यात्री विमान से कफ सीरफ 'फेन्सीडिल' की 4,000 बोतलें बरामद की गइर्ं जिनकी कीमत 4 लाख रुपये बताई गई है।
सिद्धार्थ ने आईएएनएस को बताया कि नई दिल्ली में फर्जी नामों से इन दवाइयों को विमान में बुक कराया गया था। माना जा रहा है कि दवाइयों को तस्करी के जरिये बांग्लादेश भेजना था। इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने के लिए दवाइयों की खेप को सीमा शुल्क के अधिकारियों को सौंप दिया गया है।
एक वरिष्ठ सीमा शुल्क अधिकारी ने बताया कि जांच चल रही है और अभी तक किसी भी व्यक्ति की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
उल्लेखनीय है कि बांग्लादेश में 'फेन्सीडिल' को मादक पदार्थ के रूप में सेवन किया जाता है और इस पर प्रतिबंध है। भारत में हालांकि इस दवा पर प्रतिबंध नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications