रेल बजट : उप्र को मिली कई सौगातें
बजट में रेलयात्रियों को सस्ती दर पर पीने का पानी मुहैया कराने के लिए देश में 6 नए बॉटलिंग वाटर ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित करने की घोषणा की गई है, जिनमें से एक अमेठी में स्थापित होगा। उत्तर प्रदेश के लिए कुछ नई रेलगाड़ियों का ऐलान भी किया गया जिनमें सुल्तानपुर से दो रेलगाड़ियां सुल्तानपुर-मुंबई एक्सप्रेस और सुल्तानपुर-अजमेर एक्सप्रेस शामिल हैं।
कामगारों के लिए चलाई जाने वाली कर्मभूमि एक्सप्रेस रेलगाड़ियों में से एक सीतापुर-कटिहार कर्मभूमि एक्सप्रेस उत्तर प्रदेश के खाते में आई। अहमदाबाद से आगरा के बीच अहमदाबाद-आगरा एक्सप्रेस चलाए जाने का प्रस्ताव।
देश के चारों कोनों को जोड़ने के लिए चलाई जाने वाली 16 तीर्थ रेलगाड़ियों में से कई उत्तर प्रदेश से होकर गुजरेंगी। हावड़ा-गया-आगरा-मथुरा तीर्थयात्रा रेलगाड़ी, इलाहाबाद-गया मथुरा-वृंदावन तीर्थयात्रा रेलगाड़ी, हावड़ा-वाराणसी-जम्मूतवी तीर्थयात्रा रेलगाड़ी, गंगासागर-वाराणसी तीर्थयात्रारेलगाड़ियां उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से होकर गुजरेंगी।
रेल मंत्री ने बजट में गोंडा-वाराणसी, झांसी-बांदा और इटावा-कांसगंज पैसेंजर रेलगाड़ी चलाने का प्रस्ताव भी रखा है।
इसके अलावा बजट में अमेठी से शाहगंज, अमेठी-सुल्तानपुर, दौराला से बिजनौर, संभल से गजरौला, इटावा-कांसगंज-मैनपुरी के बीच नई रेललाइन बिछाने का भी प्रस्ताव किया गया है। रेल मंत्री ने बजट पेश करने के दौरान यह घोषणा भी कि रायबरेली कोच फैक्टरी एक साल में काम करना शुरू कर देगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications