भुला दिए गए लॉटरी टिकट ने जिताए 17.6 लाख डॉलर

सेंटियागो, 24 फरवरी (आईएएनएस)। अपने वाहन के ग्लव कम्पार्टमेंट में लॉटरी टिकट रखकर कई सप्ताह तक उसे भूले रहे चिली के एक वाहन चालक को उसी टिकट ने लखपति बना दिया। उसे इस लॉटरी टिकट पर 17.6 लाख डॉलर मिले हैं।

समाचार पत्र 'ला टरसीरा' के मंगलवार को प्रकाशित अंक के मुताबिक विजेता एक वाहन चालक डेनियल माल्डोनाडो ने 31 दिसम्बर को लॉटरी का टिकट खरीदा था।

माल्डोनाडो इस टिकट को अपने वाहन के ग्लव कम्पार्टमेंट में रखकर भूल गए थे और दो दिन पहले तक उन्हें यह टिकट बिल्कुल याद नहीं था। अपनी टैक्सी के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने पर जब माल्डोनाडो ने उसे मरम्मत के लिए देने से पहले सारा सामान निकाला। तभी उन्हें यह टिकट मिला।

माल्डोनाडो जब यह टिकट लेकर शुक्रवार को एक लॉटरी एजेंसी के पास पहुंचा तो विजेता सूची में अपनी लॉटरी का नंबर देखकर हतप्रभ रह गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+