रेल बजट: 522 अस्पताल खोलेगा रेलवे
रेल मंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को रेल बजट पेश करते हुए कहा, "केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सहयोग से 522 अस्पताल और चिकित्सा केंद्र खोले जाएंगे जिससे हजारों रेल कर्मचारियों और उनके बच्चों को लाभ होगा।"
ममता ने कहा कि बाह्य चिकित्सा विभाग (ओपीडी) और चिकित्सा केंद्र अगरतला, आगरा छावनी, अलीगढ़, अमेठी, अमृतसर, बालासोर, कांट, भुवनेश्वर, वर्धमान, दिल्ली छावनी, हावड़ा और ईटानगर सहित कई अन्य स्थानों पर स्थापित किए जाएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications