'इंटरनेट के जरिए अवैध दवा कारोबार को मिल रहा है बढ़ावा'
अंतर्राष्ट्रीय नारकोटिक्स नियंत्रण बोर्ड (आईएनसीबी) द्वारा जारी वार्षिक रिपोर्ट में कहा गया है कि इंटरनेट के जरिए अवैध दवा कारोबारों का भारत प्रमुख स्रोत बन गया है। रिपोर्ट में भारत के अलावा भूटान और बांग्लादेश में भी अवैध दवा के कारोबारों में वृद्धि पर चिंता व्यक्त की गई है।
रिपोर्ट में कहा गया कि गत कुछ वर्षो में कई ऐसी प्रयोगशालाओं का पता चला, जहां अवैध दवाओं का निर्माण होता था। नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो के उप महानिदेशक ईश कुमार ने आईएएनएस से कहा कि गत वर्षो में इंटरनेट के जरिए दवाओं अवैध कारोबार संबंधी नौ मामलों का खुलासा किया गया।
कुमार ने कहा कि अवैध दवा कारोबार रोकने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications