भगवान पर भरोसा अवसाद का इलाज

वाशिंगटन, 24 फरवरी (आईएएनएस)। जिन लोगों को यह भरोसा होता है कि भगवान उनका ख्याल रखते हैं, वे अवसाद से जल्दी निजात पा जाते हैं। यह बात एक नए शोध में सामने आई है।

रश यूनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर (आरयूएमसी) के शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन में अवसाद से ग्रस्त 136 वयस्कों पर अध्ययन किया।

इस शोध की अगुवाई करने वाले रश विश्वविद्यालय के धर्म, स्वास्थ्य और मानव मूल्यों की सहायक प्रोफेसर पैट्रिशिया मर्फी चेपलिन ने कहा कि यह बात विश्वास के साथ जुड़ी है कि दैवीय शक्ति हमारी देखभाल करती हैं।

निराशा की भावना और आध्यात्मिक संतुष्टि, रोग की गंभीरता और गहराई जैसी बातों से इलाज के लिए आए मरीजों के बारे में जल्द पता चल जाता है।

दवा के कारण अवसाद के लक्षणों में कटौती के मामले में मरीजों के भीतर 50 फीसदी तक भिन्नता पाई गई।

कुछ मरीजों पर तो दवा का असर कम होता है लेकिन जिन मरीजों को ईश्वर पर भरोसा होता है, उनमें तेजी से सुधार दिखने लगता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+