नितिन गर्ग की हत्या का गवाह हो सकता है एक किशोर
गर्ग की बीते दो जनवरी को यहां कुछ लोगों ने चाकू मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने बुधवार को उस किशोर से आगे आने की अपील की जिसके गर्ग के हत्यारों को देखने की बात कही गई है।
स्थानीय समाचार पत्र 'द एज' के अनुसार जांच निरीक्षक स्टीव क्लार्क ने कहा, "हमें इस गवाह के बारे में बीते सप्ताह जानकारी मिली थी। यह हमारी जांच से जुड़ी हो सकती है।"
क्लार्क ने कहा, "जहां तक हमें जानकारी है, गवाह एक किशोर है। हमने उससे बात नहीं की है। इसके बारे में जानकारी सीधे नहीं मिली है, परंतु हम उससे बात करने के लिए बहुत उत्सुक हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications