इग्नू के छात्रों को मिलेगी रेल यात्रा में रियायत
नई दिल्ली, 24 फरवरी (आईएएनएस)। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के नियमित पाठ्यक्रम के लिए पंजीकृत विद्यार्थियों को देश के किसी भी हिस्से में यात्रा करने के लिए रेल यात्रा में रियायत मिलेगी।
इग्नू के कुलपति वी.एन. राजशेखरन पिल्ले ने मंगलवार को बताया, "रेलवे बोर्ड तत्काल प्रभाव से नियमित पाठ्यक्रम के छात्रों को किराए में रियायत देने के लिए सहमत हो गया है। अन्य केंद्रीय विश्वविद्यालयों की तरह ही अब इग्नू के छात्र भी भारतीय रेल द्वारा दी जा रही इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।"
पिल्ले ने कहा कि रेलवे द्वारा दी जा रही इस रियायत के कारण जुलाई 2010 से शुरू होने वाले अगले प्रवेश सत्र के पंजीकरण में विश्वविद्यालय को फायदा होगा।
उन्होंने बताया, "इग्नू परिसर आने वाले नियमित छात्रों के लिए दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) द्वारा दी जा रही रियायती पास की सुविधा को बढ़ाने का भी प्रयास जारी है।"
गौरतलब है कि इग्नू दक्षिणी दिल्ली में स्थित मैदान गढ़ी परिसर में विभिन्न संकायों के माध्यम से 21 नियमित पाठ्यक्रम संचालित कर रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications