रेल बजट प्रतिक्रिया : नीतीश ने संतोष जताया
पटना, 24 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रेल मंत्री ममता बनर्जी द्वारा वित्त वर्ष 2010-11 के लिए पेश रेल बजट पर संतोष व्यक्त किया है। उन्होंने बजट में बिहार को मिली सौगातों के लिए रेलमंत्री का आभार व्यक्त किया।
रेल बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार को जो कुछ भी रेल मंत्रालय से मिला है उसके लिए रेल मंत्री धन्यवाद की पात्र हैं। कुमार ने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी बिहार को रेल मंत्रालय से और भी सौगाते मिलेंगी।
मुख्यमंत्री ने बनर्जी के बजट को पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद द्वारा पेश रेल बजट से बेहतर बताया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications