क्वींसलैंड संसद में परोसे जाएंगे भारतीय व्यंजन
आस्ट्रेलियाई समाचार एजेंसी एएपी के अनुसार प्रांतीय संसद में बुधवार से भोजन में करी, तंदूरी चिकन और पकोड़े परोसे जाएंगे। इसके लिए मिया नार्थरोप नाम की एक महिला ने पहल की थी।
नार्थरोप ने 'हिंसा के खिलाफ विंडालू' (भारतीय व्यंजन) नामक अभियान चलाया था। क्वींसलैंड की बहुसांस्कृतिक मामलों की मंत्री अन्नास्टेकिया प्लासजुक ने संसद में कहा, "स्थानीय लोगों के लिए हिंसा के खिलाफ विंडालू एक अच्छा मौका है क्योंकि यहां 26,000 भारतीय रहते हैं।"
'एबीसी' रेडियो की प्रसारक स्पेंसर हॉवसन ने बुधवार सुबह सांसदों को विंडालू खाने की चुनौती दी थी। उन्होंने कहा, "मैं क्वींसलैंड के लोगों को भारतीय व्यंजन खाने के लिए प्रोत्साहित करना चाहती हूं। वे स्थानीय भारतीय रेस्तरां में व्यंजनों का आनंद उठाएं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications