रेल बजट : जबलपुर में बनेगा अत्याधुनिक प्रशिक्षण केंद्र
लोको पायलटों की कुशलता और योग्यता बढ़ाने के लिए जबलपुर में बहु विभागीय अत्याधुनिक प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किए जाने के साथ-साथ कई नई रेल लाइनों के सर्वेक्षण का काम शुरू करने और कुछ नई रेलगाड़ियां चलाने की सौगात मध्य प्रदेश को दी है।
बनर्जी द्वारा पेश किए गए बजट के मुताबिक पांच में से एक अत्याधुनिक प्रशिक्षण केंद्र जबलपुर में बनेगा। नई रेलों में इंदौर से मुम्बई के बीच दूरंतो एक्सप्रेस, हबीबगंज-जबलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस, ग्वालियर-छिंदवाड़ा एक्सप्रेस, बालाघाट-कटनी पैसेंजर और भोपाल से भी नई ट्रेन शुरू होगी।
इसी तरह गंजबासौदा-विदिशा, गुना-आरोन, सागर-छतरपुर और खजुराहो-भोपाल के बीच नई रेल लाइन बिछाने के लिए सर्वेक्षण किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications