रेल बजट: ममता ने कहा 'खुदी को कर बुलंद इतना..'

नई दिल्ली, 24 फरवरी (आईएएनएस)। रेल मंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को रेल बजट के भाषण की शुरुआत भी शायराना अंदाज में की और इसका समापन भी उन्होंने एक मशहूर शेर से किया।

संसद में विपक्ष की टोकाटाकी और सत्ता पक्ष की वाहवाही के बीच तृणमूल कांग्रेस की नेता ममता ने कई घोषणाएं की। उनका भाषण लगभग दो घंटे चला। उन्होंने भाषण खत्म करते समय कहा, "खुदी को कर बुलंद इतना कि हर तदबीर से पहले खुदा बंदे से खुद पूछे, बता तेरी रजा क्या है।."

बजट पेश करने की शुरुआत ही उन्होंने शायराना अंदाज में की। उन्होंने कहा, "हमारा दर्द सिर्फ हमारा नहीं, हम हजारों की बात करते हैं।" सत्ता पक्ष के सदस्यों ने मेजें थपथपा कर उनके इस अंदाज की प्रशंसा की। ममता को टोकने वाले सदस्यों को भी उन्होंने बखूबी जवाब दिया। एक बार जब सदस्य शोरगुल करने लगे तो उन्होंने कहा, "पढ़ने दो भाई, अभी बहुत ज्यादा पढ़ना है।.. मेरा तो जान खा गए सब।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+