हिमाचल में राज्यसभा सीट के लिए अगले महीने चुनाव
शिमला, 24 फरवरी (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा की तीन में से एक सीट के लिए अगले महीने चुनाव होगा। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री आनंद शर्मा का कार्यकाल पूरा होने के बाद यह सीट रिक्त हो रही है।
यह सीट दो अप्रैल को रिक्त हो रही है। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनिल काछी ने आईएएनएस से कहा, "राज्यसभा की एक सीट के लिए 26 मार्च को चुनाव होगा। केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा का कार्यकाल पूरा होने के बाद यह सीट खाली हो रही है।"
इस सीट पर चुनाव के लिए नौ मार्च को अधिसूचना जारी की जाएगी। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तिथि 16 मार्च होगी। अगर यहां से शर्मा दोबारा चुनाव लड़ते हैं तो उनका जीत पाना आसान नहीं है क्योंकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 68 विधायकों की तुलना में कांग्रेस के विधायकों की संख्या महज 23 है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications