रेल बजट के बाद लोकसभा 3 बजे तक स्थगित
नई दिल्ली, 24 फरवरी (आईएएनएस)। रेल मंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को जैसे ही रेल बजट पूरा किया वैसे ही लोकसभा की कार्यवाही दोपहर तीन बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
बनर्जी द्वारा रेल बजट पूरा किए जाने के तत्काल बाद विपक्षी सदस्य हंगामा करने लगे। हंगामा बढ़ते देख लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने सदन की कार्यवाही तीन बजे तक स्थगित कर दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications