सोपोर से आतंकवादी का शव बरामद
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "सोपोर में मंगलवार को मुठभेड़ में नष्ट हुए मकानों के मलबे से कुछ दूरी पर एक आतंकवादी का शव बरामद किया गया"
पुलिस अधिकारी ने बताया कि मलबे को हटाने का काम चल रहा है और मलबे के नीचे और आतंकवादियों के शव दबे हो सकते हैं।
पुलिस अधिकारी ने कहा, "समझा जाता है कि इस मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैय्यबा के प्रमुख कमांडर सहित पांच आतंकवादी मारे गए हैं लेकिन मलबे को हटाने का काम पूरा होने के बाद ही इसकी पुष्टि हो सकेगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications