फोन्सेका की पत्नी संसदीय चुनाव में प्रचार करेंगी
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के हवाले से नवगठित डेमोक्रेटिक नेशनल एलायंस (डीएनए) के सचिव विजिथा हेराथ ने मंगलवार को बताया कि फोन्सेका आगामी आठ अप्रैल को होने वाले चुनाव में कोलंबो संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे और उनकी पत्नी अनोमा फोन्सेका पूर्व सेना प्रमुख की जगह चुनाव प्रचार करेंगी।
अनोमा ने बताया,"मेरे पति को बिना किसी गलती के हिरासत में रखा गया है और वह किसी भी तरह के बलिदान देने के लिए तैयार हैं। वह हमेशा देश को प्राथमिकता देते हैं। सरकार उनसे भयभीत है और इसी वजह से उन्हें हिरासत में रखा गया है। मैं महिलाओं को चुनाव में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित कर रही हूं जो इस देश की आबादी की 52 फीसदी हैं।"
उन्होंने इस अभियान में डीएनए के नेतृत्व में वामपंथी पार्टी जेवीपी या पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट की तरह ही श्रीलंका की मुख्य विपक्षी दल युनाइटेड नेशनल पार्टी (यूएनपी) को भी शामिल होने के लिए कहा।
गौरतलब है कि फोन्सेका को सरकार ने आठ फरवरी को कथित सैन्य अपराध में शामिल होने के लिए हिरासत में लिया था।
सर्वोच्च न्यायालय ने मंगलवार को फोन्सेका को रिहा करने से इंकार कर दिया था लेकिन रिश्तेदारों और वकीलों को उनसे मिलने की अनुमति दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications