तालिबानियों ने दो सिखों का सिर कलम किया
पढ़ें- पाक में महिला-पुरुष का सिर कलम
पाकिस्तान के अशांत उत्तर-पश्चिमी सीमांत प्रांत में तालिबानियों ने एक महीने पहले कुछ सिखों का अपहरण कर लिया और रविवार को उनमं से दो का सिर धड़ से अलग कर हत्या कर डाली। बाकी के कई सिख अभी भी तालिबानियों के कब्जे में हैं। मारे गए सिखों में एक का नाम जसपाल सिंह है जिनका शव पेशावर के खैबर में एक कबायली इलाके में मिला, वहीं दूसरे महल सिंह का शव ओरकजई में पाया गया।
तालिबानियों ने इन लोगों को फिरौती के लिए बंधक बनाया था। इनके लिए तीन करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी। समय से फिरौती न दे पाने के कारण दो का सिर कलम कर दिया गया। अभी कितने सिख उनके कब्जे में हैं इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। हालांकि पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक यह संख्या 6 है। तालिबानियों के कब्जे में सिखों में दो के नाम गुरविंदर सिंह और गुरजीत सिंह हैं।
भारत सरकार चिंतित
आतंकियों की इस घटना के बाद भारत सरकार काफी चिंतित हो गई है। नई दिल्ली में मौजूद अधिकारियों के मुताबिक सरकार इस संबंध में जानकारियां जुटाने में लगी है।
उधर सिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने इस घटना की तीव्र आलोचना की है। कमेटी के प्रमुख अवतार सिंह मक्कर ने मांग की है कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जल्द से जल्द पाकिस्तान सरकार से इस संबंध में बात करें, और त्वरित कार्रवाई का दबाव डालें, जिससे बाकी के लोगों को बचाया जा सके।













Click it and Unblock the Notifications