पाक में महिला-पुरुष का सिर कलम

पाकिस्तान के जियो टीवी ने इस संबंध में एक खबर प्रसारित की, जिसमें बताया गया है कि पुरुष दो बच्चों का पिता था, जिस पर एक युवती से अवैध संबंध रखने का आरोप था।
युवती सुमैरा की उम्र 22 साल और पुरुष मोहम्मद सज्जाद की उम्र 28 साल थी। पुलिस ने इस मामले में नईम अरशद और अल्लादाता नाम के दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।
इस मामले में सज्जाद के रिश्तेदारों का कहना है कि उसकी हत्या जमीन विवाद के चलते की गई है, न कि अवैध संबंधों के कारण।


Click it and Unblock the Notifications