दिल्ली: बीएसएफ वैन और बस की टक्कर, 4 मरे

पढ़ें- दिल्ली: मिनी बस पलटी, 3 की मौत
यह घटना ग्रेटर कैलाश पार्ट-वन की है। पुलिस के मुताबिक यह हादसा दक्षिण दिल्ली में गेटर कैलाश के पास सादिक नगर इलाके में रात करीब 11.30 बजे हुआ। पर्यटकों को ले जारी एक बस ने डिवाइडर से टकराने के बाद सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक वाहन को टक्कर मार दी।
इस हादसे के बाद सभी घायलों को एम्स के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया जहां बीएसएफ के दो जवानों सहित चार लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। इस हादसे में नौ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें एम्स के ट्रामा सेंटर और मूलचंद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में पांच बीएसएफ के जवान हैं।












Click it and Unblock the Notifications