चीप पब्लिसिटी तो नहीं कमा रहे शाहरुख

फिल्म 'माई नेम इज खान' के घर और बाहर बेहतर प्रदर्शन के बाद चैन की सांस ले रहे शाहरुख ने शिवसेना पर नया बयान दिया है। उनका कहना है कि अगर शिवसेना यह बता दे कि उनकी फिल्म माई नेम इज खान में क्या गलत दिखाया गया है, तो वह माफी मांगने के लिए तैयार हैं। लेकिन शाहरुख के मुताबिक वह अब तक इस विवाद की वजह नहीं समझ पाए हैं।

क्या चाहते हैं शाहरुख

मुद्दे कि बात ये है कि जब माई नेम इज खान का प्रदर्शन निबट चुका है, शिवसेना अपनी राजनीति समेट चुकी है और फिल्म ने खासी लोकप्रियता भी बटोर ली है। अब शाहरुख ये बयान क्‍यों दे रहे हैं। उनकी मंशा क्या है ये जाहिर नहीं हो रहा। ऐसा भी नहीं है कि शाहरुख ने कोई नयी बात कही हो, ये बात वह कई बार दोहरा चुके हैं कि अगर उन्हे उनकी गलती समझा दी जाए तो वह शिवसेना से माफी मांग सकते हैं।

बयान के पीछे क्‍या

हो सकता है शाहरुख के प्रशंसकों को खुद भी उनका बयान नहीं अच्‍छा लग रहा होगा, क्‍योंकि इस तरह से और कुछ नहीं बल्कि चीप पब्लिसिटी कर रहे हैं। शाहरुख ने पूरे प्रकरण पर अपने स्वभाव से थोड़ा हट कर काम किया। आमतौर पर राजनीति से एक हाथ का फासला रखने वाले शाहरुख के इस प्रकार रिएक्शन ने कई प्रश्‍न खड़े कर दिए हैं। फिल्‍म को जितनी पब्लिसिटी मिलनी थी मिल चुकी अब और कितनी पब्लिसिटी चाहिए। क्योंकि आश्चर्यजनक ढंग से फिल्म के निर्देशक करन जौहर ने कभी भी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

खैर विवाद शाहरुख से ही था तो जवाब शाहरुख को ही देने थे। कुल मिलाकर जब शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे पूरी तरह बैकफुट पर चले गए हैं और विवाद खत्‍म होने की कगार पर है तो ऐसे समय में शाहरुख का मामले को फिर से तूल देना उन्‍हें शक के घेरे में डालने जैसा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+