जहां गंगा नदी को चिट्ठी लिखने की परंपरा है
परंपरा
हालांकि यह प्रथा क्यों शुरू हुई इसे लेकर कई मत हैं। माना जाता है कि गंगा के प्रति इस अनोखी आस्था की शुरुआत उसके जल (गंगाजल) से रोगों से मिली मुक्ति से हुई। कस्बे के निवासी 70 वर्षीय शिवसागर गुप्ता के मुताबिक एक प्रचलित मान्यता के अनुसार गांव में बसे पूर्वज किसी गंभीर बीमारी से ग्रस्त थे। एक बार किसी साधु के कहने से वे गंगा नदी के स्थानीय कछला घाट जाकर गंगाजल घर ले आए और उसे नित्य पीने लगे। धीरे-धीरे उन्हें उस बीमारी से छुटकारा मिल गया। बाद में उन्होंने गंगा मैया को चिट्ठी लिखने की परंपरा शुरू की। जब भी वे किसी बीमारी से ग्रसित होते तो पत्र लिखकर कहते कि गंगा मैया हमें इस बीमारी से मुक्ति दिला दो..फिर उसे गंगा में प्रवाहित कर देते।
धीरे-धीरे समय के साथ थोड़ा बदलाव आया। लोग अपनी परेशानियों के साथ-साथ अपनी खुशियों में गंगा मैया को शामिल करने लगे। जब भी लोगों के घर में शादी-विवाह, उपनयन, मुंडन या ग्रह प्रवेश जैसे मांगलिक कार्य होते तो वे गंगा मां को चिट्ठी लिखकर घर आने को आमंत्रित करते कि प्रिय गंगा मैया हम आपको आमंत्रित करते हैं..आप हमारे घर आकर हमें कृतार्थ करिए।
प्रवाहित होती हैं चिट्ठियां
स्थानीय ब्रजभान शर्मा कहते हैं कि स्थानीय लोगों की ऐसी मान्यता है कि गंगा मैया उनके आमंत्रण को स्वीकार कर किसी न किसी रूप में उनके घर आकर कार्यक्रमों को खुशी-खुशी सम्पन्न कराती हैं। यह परंपरा केवल कछला कस्बे के लोगों तक ही सीमित नहीं है। बदायूं जिले के दूसरे इलाकों के अलावा आस-पास कि जिलों के लोग भी कछला घाट आकर त्योहारों और मांगलिक कार्यो के मौके पर गंगा नदी को चिट्ठी लिखते हैं और जल में प्रवाहित कर अपने घर आने का न्योता देते हैं।
दूर दराज के जो लोग नहीं आ पाते हैं वे गंगा मैया को डाक के माध्यम से चिट्ठी लिखकर भेजते हैं। घाट से कुछ ही दूर पर डाकघर (कछला डाकघर) है। जहां पर रोजाना भारी संख्या में गंगा मैया के नाम से चिट्ठियां आती हैं। शाम को सभी चिट्ठियों को लेकर डाकिया गंगा नदी में जाकर प्रवाहित कर देता है।
कछला डाकघर के डाकिया रामभजन सोतिया ने आईएएनएस से कहा कि वैसे आम दिनों में तो रोजाना 40 से 50 चिट्ठियां आती हैं लेकिन त्योहारों के मौके पर इनकी संख्या 200 से 250 पहुंच जाती है। सोतिया अपने आप को भाग्यशाली मानते हैं कि उन्हें काम करने के दौरान रोज गंगा मैया के दशर्न भी हो जाते हैं। वह कहते हैं कि 'मैं वास्तव में अपने आप को बहुत खुशनसीब मानता हूं। यह गंगा मां की कृपा है कि उन्होंने मुझे इस काम के लिए चुना।'
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
-
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां -
Silver Rate Today: चांदी क्रैश, एक झटके में ₹10,901 सस्ती, अब इस दाम पर बिक रहा है 100 ग्राम,1kg सिल्वर -
IPL 2026: 'धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग', कौन हैं Lakshmi Rai जिसने MS संग रिलेशन को बताया जिंदगी की गलती? -
Weather: दिल्ली में अगले 72 घंटे भारी, नोएडा-गुरुग्राम के लिए भी IMD का अलर्ट, चेक करें अपने इलाके का मौसम -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान? -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
IPL के बीच स्टार क्रिकेटर की एक्स-गर्लफ्रेंड गिरफ्तार, महंगी पड़ी 9 लाख की गोल्ड चैन! कहा- मुझसे गलती हो गई -
Mumbai Gold Silver Rate Today: 'गुड फ्राईडे' पर सोना-चांदी ने किया हैरान, कहां पहुंचा मुंबई में भाव? -
'खामोश करवाया गया हूं', राघव चड्ढा का बड़ा बयान, AAP में दरार आई खुलकर सामने! क्या अब BJP में जाएंगे MP? -
'मैंने पापा से कहा था ये ठीक नहीं है', युवराज सिंह ने क्रिकेट के दो दिग्गजों से क्यों मांगी माफी?













Click it and Unblock the Notifications