दलाई लामा से मिलेंगे ओबामा
ओबामा और दलाई लामा की मुलाकात व्हाइट हाउस में होने की संभावना है लेकिन दोनों मीडिया के सामने नहीं आएंगे।
दलाई लामा की मुलाकात से पहले ही ताइवान को हथियार बेचने के अमेरिकी फैसले और चीन में सर्च इंजन गूगल के मामले को लेकर चीन और अमेरिका के रिश्ते में तनाव दिख रहा है।
तिब्बती धर्म गुरु अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन से भी मुलाकात करेंगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मार्क टोनर ने बुधवार को कहा था कि दलाई लामा एक सम्मानित सांस्कृतिक और धार्मिक शख्सियत हैं।
उल्लेखनीय है कि दलाई लामा वर्ष 1991 से लगातार प्रत्येक अमेरिकी राष्ट्रपति से मुलाकात करते रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications