पुणे विस्फोट के लिए पाकिस्तान जिम्मेदार : शिवसेना
'सामना' में शिवसेना ने संपादकीय में आतंकवाद के प्रसार पर चिंता जाहिर की है और सवाल उठाया है कि क्या देश इससे निपटने के लिए तैयार है।
संपादकीय में लिखा गया, "यह स्पष्ट हो गया है कि विस्फोट के लिए जो जिम्मेदार हैं, उसे पाकिस्तान का समर्थन है। आतंकवादी संगठन पाकिस्तानी सैन्य तंत्र का हिस्सा हैं। आतंकवादियों को पाकिस्तानी सैन्य शिविरों में भारत में हिंदुओं के विनाश और यहां मुस्लिम सरकार बनाने के लिए प्रशिक्षण दिया जाता है। "
संपादकीय में कहा गया है कि अल कायदा से संबंधित आतंकवादी संगठन हूजी ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल), राष्ट्रमंडल खेल और क्रिकेट विश्वकप में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को धमकी दी है। संपादकीय में लिखा गया है, "लेकिन हूजी को कौन रोकेगा? पुणे विस्फोट ने सिद्ध कर दिया कि उसे कोई नहीं रोक सकता है।"
संपादकीय में महाराष्ट्र पुलिस पर निशाना साधते हुए लिखा गया कि खुफिया एजेंसियों और अमेरिकी एजेंसियों ने पुणे में संभावित हमले को लेकर आशंका जताई थी लेकिन महाराष्ट्र पुलिस कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी की सुरक्षा में जुटी थी।
संपादकीय में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण पर भी शिवसेना ने निशाना साधा है। सामना ने कहा, "महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण केवल आईपीएल 3 को सुरक्षा देने में रुचि दिखा रहे हैं, जो कुछ अमीरों के लिए पैसे बनाने का खेल है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications