अष्टधातु की मूर्ति के साथ 8 तस्कर गिरफ्तार
लखनऊ, 18 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में विशेष कार्यवाई बल (एसओजी) और पुलिस ने आठ व्यक्तियों को डेढ़ करोड़ रुपये की अष्टधातु की एक मूर्ति के साथ गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों में से तीन गुजरात के अहमदाबाद के रहने वाले हैं।
जिले के कल्याणपुर थाना प्रभारी सुभाष चंद्र ने वहां गुरुवार को संवाददाताओं को बताया कि सूचना के आधार पर एसओजी और पुलिस ने संयुक्त रूप से फतेहपुर-इलाहाबद राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार रात एक कार से आठ व्यक्तियों को भगवान श्री कृष्ष की अष्टधातु की मूर्ति के साथ धर दबोचा।
पुलिस के मुताबिक बरामद मूर्ति का वजन 16 किलोग्राम है, जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 1.5 करोड़ रुपये है।
थाना प्रभारी ने बताया कि अहमदाबाद के तीनों आरोपी स्थानीय तस्करों से मूर्ति का सौदा करके वापस जा अहमदाबाद जा रहे थे। उन्होंने कहा कि मूर्ति कहां से चोरी गई इस बाबत पूछताछ की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications