चीन और रूस की सीमा पर शक्तिशाली भूकंप (लीड-1)
बीजिंग, 18 फरवरी (आईएएनएस)। चीन और रूस के सीमावर्ती इलाके में गुरुवार सुबह भूकंप के शक्तिशाली झटके महसूस किए गए। फिलहाल जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार चीनी भूकंप नेटवर्क केंद्र (सीएनईसी) का कहना है कि भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.5 मापी गई। झटके स्थानीय समयानुसार सुबह 9.13 बजे महसूस किए गए।
जिलिन प्रांत के आपात कार्यालय के अनुसार हताहतों के बारे में अभी कोई सूचना नहीं मिली है। रूस की सीमा से सटे हेलोन्गजियांग प्रांत से भी किसी किस्म के जान-माल के नुकसान की तत्काल कोई सूचना नहीं है।
समाचार एजेंसी डीपीए ने खबर दी है कि भूकंप का केंद्र रूस के वाल्दिवोस्तोक से 110 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में था। अमेरिकी भू सर्वेक्षण विज्ञान विभाग ने भूकंप की तीव्रता 6.7 बताई है।
वाल्दिवोस्तोक में अधिकारियों ने कहा कि रूसी इलाके में किसी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications