कोलंबियाई नौसेना ने तस्करों का पोत नष्ट किया
समाचार एजेंसी 'ईएफई' के अनुसार, संयुक्त कमान के प्रमुख जनरल जुस्टो इलीसियो पेना ने बताया कि पोत को मोस्क्यूरा कस्बे में घनी झाड़ियों से बरामद किया गया और इसके मालिक का पता लगाया जा रहा है।
इसकी लंबाई 16.9 मीटर और चौड़ाई 2.75 मीटर थी। नौसेना ने वह मैकेनिक दुकान भी नष्ट कर दी, जिसकी मदद से पोत का निर्माण कार्य पूरा किया गया था।
इस साल पनडुब्बी जब्त किए जाने का यह पहला मामला है। कोलंबियाई ड्रग्स तस्करों ने 1993 में अर्ध पनडुब्बियों के इस्तेमाल की शुरुआत की थी।
वर्ष 1993 से अब तक कोलंबियाई सुरक्षाबलों ने 54 पोतों को जब्त किया है, जिसमें 20 पोतों को पिछले साल ही जब्त किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications