केनेडी के प्रेम पत्रों की नीलामी

समाचार एजेंसी 'डीपीए' के अनुसार, 78 साल की वॉन पोस्ट ने इन प्रेम पत्रों को सहेजकर रखा है, जिनकी ऑनलाइन नीलामी लीजेंड्रीऑक्संश डॉट कॉम के माध्यम से बुधवार को शुरू हुई। पहले ही दिन शुरुआती बोली 25 हजार डॉलर से उछलकर 42 हजार डॉलर तक पहुंच गई।

जैकी के साथ 1953 में शादी से कुछ दिन पहले ही केनेडी का प्रेम संबंध वॉन पोस्ट के साथ शुरू हुआ था, जो दो साल से ज्यादा चला।

वर्ष 1994 में केनेडी की विधवा जैकी की मृत्यु हुई, इसके बाद वॉन पोस्ट ने अपने प्यार का इजहार दुनिया के सामने 'लव जैक' नामक किताब के माध्यम से किया, जो 1997 में प्रकाशित हुई।

अब 13 साल बाद वॉन ने शिकागो के एक नीलामी गृह के माध्यम से उन 11 हस्तलिखित प्रेम पत्रों और एक टेलीग्राम की नीलामी की इच्छा जताई, जिसमें जिक्र है कि कैसे 36 साल का एक अमेरिकी सीनेटर स्वीडन की 21 साल की सुनहरे बालों वाली खूबसूरत महिला पर मर मिटा था।

वॉन ने एक बार एबीसी न्यूज से कहा था, "जॉन की शादी से एक महीने पहले हम अगस्त 1953 में छुट्टियों के दौरान फ्रेंच रिवेरा पर मिले थे। हमने साथ में नृत्य किया और एकदूसरे को विदाई चुंबन भी दिया। इसी दौरान मेरा दिल जोर-जोर से धड़कने लगा था।"

अपनी किताब में वह लिखती हैं, "वह भी मुझ पर इसी तरह मुग्ध हो गए थे और मुझे अपने दिमाग से नहीं निकाल पा रहे थे। उन्होंने मेरा पता ढूंढा और मार्च 1954 में एक पत्र लिखा, जिसमें जून में मुलाकात की कोशिश का आग्रह था।"

केनेडी ने अपने पत्र में लिखा था, "मैं सोचता हूं कि एक नाव ले लूं और भूमध्यसागर के आस-पास तुम्हारे साथ समुद्री यात्रा करूं। तुम क्या सोचती हो ?"

अपने किताब में वॉन लिखती हैं, "मैं जॉन के दोबारा नजदीक आने का इंतजार करने लगी और कुछ वैसी ही अंतरंगता का रोमांच मेरे मन में उठने लगा जैसा हमें रिवेरा में महसूस हुआ था। नाव, नीला पानी और समुद्री यात्रा में मैं व सिर्फ जॉन, यह सब हमारी सोच से कहीं ज्यादा रोमांटिक था।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+