दिल्ली में गोदाम में आग, 2 मरे
नई दिल्ली, 18 फरवरी (आईएएनएस)। दिल्ली के शास्त्रीनगर इलाके में गुरुवार सुबह एक गोदाम में आग लगने से दो लोगों की मौत हो गई।
अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि गत्ते के डिब्बे बनाने वाले के एक गोदाम में सुबह करीब 5 बजकर 15 मिनट पर आग लगने से दो लोगों की मौत हो गई।
अधिकारी के अनुसार, दमकल की 11 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं लेकिन आग इतनी भयानक थी कि उस पर 8 बजकर 40 मिनट पर काबू पाया जा सका। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications